कलेक्टर श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
देवास: 14 अगस्त 2024 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि यह दिन जिलेवासियों के जीवन में नई उमंग और खुशहाली लेकर आए। आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। हमारा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह हमें एकजुटता, समर्पण, और देशप्रेम का संदेश देता है।
0 Comments