Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत जिले में सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में तिरंगा रैलियों का आयोजन करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता

कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत जिले में सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में तिरंगा रैलियों का आयोजन करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता
     देवास:12 अगस्त 2024[शकील कादरी] कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

     बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि जिले में 15 अगस्‍त तक ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत सभी नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैलियों का आयोजन करें। जिले में पूरे उत्साह के साथ अभियान मनाया जाये। जिले में तिरंगा रैलियां, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी का आयोजन किया जायें। अभियान के लिए अधिकाधिक संख्या में झण्डों की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए पर्याप्त व्यवस्था की जाये।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 17 अगस्‍त को शंकरगढ़ पहाड़ी पर 05 हजार पौधे लगाये जायेंगे। शंकरगढ पहाडी पर स‍भी विभागों के अधिकारी पौधे लगाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने देवास के नागरिकों से भी अपील की है कि वे भी अभियान में सहभागी बनकर पौधा रोपण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जनपद सीईओ को क्षिप्रा नदी के दोनों ओर नन्‍दन फलोद्यान योजना में फलदार पौधे लगाने और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2 चलाया जा रहा है। राजस्व महाअभियान में सभी राजस्‍व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि राजस्‍व अधिकारी अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करें। एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग करें। राजस्व महाअभियान-2 में राजस्व विभाग की सेवाए नामांतरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना, पीएम/सीएम किसान योजना, रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदि के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जायेगा।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी लेकर सभी एसडीएम को नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पेंशन हितग्राहियों के ईकेवायसी कार्य में प्रगति लाये। ईकेवायसी कार्य के लिए शिविरों का आयोजन करें।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा की ‘’सुकन्‍या समृद्धि योजना’’ के लिए 15 अगस्‍त तक विशेष अभियान चलाये और 10 वर्ष तक की बालिकाओं के खाते खुलवाये। जो ग्राम पंचायत ‘’सुकन्‍या समृद्धि योजना’’ में ग्राम की 10 वर्ष तक की शतप्रतिशत बालिकों के खाते खुलवायेंगे, उन्‍हें सम्‍मानित किया जायेगा। जल जीवन मिशन की समीक्षा कर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जल जीवन मिशन में पूर्ण योजना का संचालन स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से किया जाये और जल कर वसूली का खाता अलग से खोला जाये।  

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता कोटपा अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्‍थानों पर धुम्रपान करने वाले नागरिकों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...