सिटी कॉन्वेंट स्कूल में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुई इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026,,,
नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ, नेतृत्व और अनुशासन का लिया संकल्प_
देवास:सिटी कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करना था।
समारोह की मुख्य अतिथि एनसीएच स्कूल की डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध उद्योगपति *श्रीमती सुषमा अरोड़ा* रहीं। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई और उन्हें ईमानदारी, समर्पण तथा अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा जैन ने छात्र परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है जो अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरित करे और विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखे। वहीं हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अनीता आचार्य ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वेदांत सोहानी को स्कूल हेड बॉय तथा रीत गौर को स्कूल हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके साथ ही रेड हाउस से भावेश चौधरी एवं दिव्या चौधरी, ब्लू हाउस से मानव राज सोलंकी एवं श्रद्धा पटेल, येलो हाउस से नितेश नागेश्वर एवं ज्ञानेश्वरी चौहान तथा ग्रीन हाउस से चेन सिंह सिसोदिया एवं प्रांजल जायसवाल को हाउस कैप्टन के पद की शपथ दिलाई गई।
समारोह में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट कोऑर्डिनेटर एंथनी दास के मार्गदर्शन में हुआ। अंत में प्रीति दुबे ने समस्त अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। पूरा वातावरण उत्साह, अनुशासन और नेतृत्व की भावना से भरा रहा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

0 Comments