Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संस्था ब्रह्म सनातन गौरव ने निकाली कावड़ यात्रा

संस्था ब्रह्म सनातन गौरव ने निकाली कावड़ यात्रा
देवास। संस्था ब्रह्म सनातन गौरव द्वारा दीपक जोशी के नेतृत्व में मानस भवन शिव मंदिर से बिलावली तक कावड़ यात्रा निकाली। जिसमें मुख्य अतिथि इंदौर के सर्व ब्राह्मण समाज प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदीप नाईक, शैलेंद्र चौबे, मनीष जोशी उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं पूजा पाठ करने पश्चात कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में ढोल, नगाड़े, ताशे और डीजे पर महिलाएं एवं बच्चे थिरकते हुए कावड़ यात्रा में शामिल हुए। कावड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा, केले, पानी, चाय से कई लोगों ने स्वागत किया। मुख्य रूप से पं. दिनेश मिश्रा अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, सतीश दुबे, प्रमोद व्यास, मंगेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, राधेश्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, जितेन्द्र जोशी, विकास शर्मा, मंगेश श्रीवास्तव, अरविंद जोशी, नमन जोशी,योगेश त्रिवेदी,पीयूष जोशी, सुरेश जोशी, हेमंत जोशी, निलेश जोशी,राजेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, आशीष शर्मा, संजय शर्मा, संजय तिवारी सहित हजारों की संख्या में भक्तजनों कावड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। उसके पश्चात सभी ने भोजन प्रसादी श्यामि वाटिका गार्डन में ग्रहण की। उक्त जानकारी पं. रोहित उपाध्याय ने दी।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...