Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद ने किया कार्यक्रमों का आयोजन

भारत विकास परिषद ने किया कार्यक्रमों का आयोजन
देवास।स्थानीय विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल में भारत विकास परिषद देवास शाखा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्कार गतिविधि का महत्वपूर्ण प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के अंतर्गत गुरुओं को श्रीफल व रूमाल देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सभी 200 बच्चों को बिस्किट चिप्स के पैकेट और पानी की बोतल दी गई। संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बच्चों द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया।  महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं के लिए आहार और विहार की जानकारी अभिलाष जी शर्मा द्वारा दी गई और उन्हें गुड़ चना व फल वितरित किया गया। और स्कूल के सभी 200 बच्चों के लिए नेत्र की जांच आशा सुमन द्वारा की गई। महिलाओं व बालिकाओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया जिसमें आम, नीम, पीपल और नारियल के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रांतीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रमुख रचना तलाटी, महिला शाखा प्रमुख किशु गुप्ता, अध्यक्ष मीना राव, कोषाध्यक्ष शालिनी चव्हाण, प्रकृति बांठिया, पुष्पा बरडिया, सारिका मुकाती, स्वाती मूंदड़ा, राजश्री सोनी, अरुण सोनी, भूमिका शर्मा, शीतल सोनी आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रमुख कीर्ति चव्हाण ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...