भारत विकास परिषद ने आयोजित की भारत को जानो प्रतियोगिता
देवास। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भारत को जानो विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई । प्रतियोगिता में 800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया । अब आगे शाखा स्तर पर इंटर स्कूल प्रतियोगिता 22 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत विकास परिषद अध्यक्ष मीना राव, संयोजक प्रकृति बांठिया, सोनल गुप्ता, सचिव अन्तिम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शालिनि चव्हाण, भारत सिंह मलिक भैया द्वारा विभिन्न विद्यालयों में ली गई। उक्त जानकारी परिषद मीडिया प्रमुख कीर्ति चव्हाण ने दी।

0 Comments