सॉफ्टबॉल के खिलाड़ियों को सफलता
देवास। मुलताई बैतूल में आयोजित जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप मे बालको की टीम ने कांस्य पदक अर्जित किया। देवास की ओर से देव चौधरी, सुनय धनोतिया, नवीन कुमार, पुष्प मोदी, कुलदीप यादव, ईशान राठौर, कृष्णा चौधरी, उपकार चौहान, तनिष्क चौहान, सार्थक गुप्ता, लक्ष बैरागी, युवराज चावड़ा, कृष्णा सिंह ठाकुर आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देव चौधरी को बेस्ट पिचर का अवार्ड दिया गया। टीम के कोच राजीव श्रीवास्तव एवं निरंजन यादव थे। टीम की इस उपलब्धि पर देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजानी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, पंकज वर्मा, स्वप्निल जैन, शिवनारायण टांडी, रागिनी चौहान, कृष्ण कुमार जोशी, आरती कुशवाह, सोनाली कुशवाह, दयाल सिंह पवार, अरुण कुशवंशी, मदनलाल कहार, डॉ सुषमा अरोरा, पवन यादव आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
0 Comments