Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विदेश में की गई टिप्पणी को लेकर जिला भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित

विदेश में की गई टिप्पणी को लेकर जिला भाजपा  द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित 

देवास। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यालय देवास में सोमवार, 23 सितंबर 2024 को एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस वार्ता में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया ! कार्यक्रम को मुख्य रूप से सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर और भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भेरूलाल अटरिया, देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय दायमा, और जिला मीडिया सह प्रभारी कमल अहिरवार मौजूद थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...