देवास। भारत विकास परिषद द्वारा 22 सितंबर रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन इनोवेटिव स्कूल इटावा मे किया गया। प्रतियोगिता में एवरेस्ट स्कूल की टीम कुलदीप भाटिया और पियूष सोनी विजेता रहे व इन्नोवेटिव स्कूल की टीम नवीन सिंह चंदेल व शीनम खान उपविजेता रहे। एवरेस्ट स्कूल की टीम के बच्चे 6 अक्टूबर को नीमच में होने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। परिषद के सदस्यों ने उपस्थित रहकर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम मे बच्चो का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रकृति बांठिया, पुष्पा बर्डिया, सोनल गुप्ता, सचिव अन्तिम अग्रवाल, देवास शाखा अध्यक्ष मिनाराव, कोषाध्यक्ष शालिनी चव्हाण, एवं भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रमुख कीर्ति चव्हाण ने दी।

0 Comments