जीवन को सार्थक बनाएं महंत स्वामी रामनारायण जी
देवास। अच्छे कार्य करके जीवन को सार्थक बनाएं। लग्न एवं श्रद्धा से सफलता मिलती है। यह विचार महंत स्वामी रामनारायण जी ने प्रकट किए।श्री राम द्वारा में महंत स्वामी रामनारायण जी महाराज एवं संत श्री राम सुमिरन जी का जन्मदिन सभी भक्तों ने उल्लास पूर्वक मनाया।इस अवसर पर राम स्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी रामचरण जी महाराज की अनुभव वाणी का पाठ किया गया। सभी भक्तजनों ने राम नाम का जाप किया। श्री राम मंदिर में महा आरती की गई। सभी भक्तजनों ने पूज्य गुरुदेव को पुष्पमाला, श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। बाल संत पुनीत राम जी ने भजन प्रस्तुत किए। डॉ सीमा सोनी ने पूज्य गुरुदेव के जीवन के प्रेरक संस्मरण सबको सुनाएं। इस अवसर पर राम द्वारा सत्संग मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे सभी को महाप्रसाद वितरण किया गया

0 Comments