भारत विकास ने किया राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन
देवास। भारत विकास परिषद देवास शाखा द्वारा राष्ट्रीयता की भावना व देश प्रेम की भावना के उद्देश्य से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल इंडिया अकैडमी ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। जिसमें देवास के 12 विद्यालयों के 120 बच्चों से अधिक बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चो ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में देवास की नन्ही गायिका अंजनी सिंह ठाकुर, प्रांतीय उपाध्यक्ष संपर्क सुरेश दासानिया व सीआईए स्कूल के डायरेक्टर चरणजीत सिंह अरोरा व 3 निर्णायकगण इन्दौर व देवास से पधारे। कार्यक्रम में अध्यक्ष मीना राव, सचिव अंतिम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शालिनी चव्हाण, प्रांतीय उपाध्यक्ष संपर्क सुरेश दासानिया , संयोजक हेमंत वर्मा, डाक्टर नवीन कानूनगो, संगठन मंत्री सतीश मुकाती,विक्रम आप्टे, वृषाली आप्टे, बबलू राव,सारिका मुकाती, पल्लवी जोशी, महिला प्रमुख किंशु गुप्ता, दीपिका गर्ग, प्रतीक गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सभी विद्यार्थियों व भारत विकास परिषद के सदस्यों के लिए भोजन पैकेट बाटे। उक्त जानकारी भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी कीर्ति चव्हाण ने दी।

0 Comments