- भाजपा जिलाध्यक्ष ने, सांसद एवं देवास विधायक को सक्रिय सदस्य बनाकर अभियान का किया श्री गणेश
देवास। संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत सोमवार को भाजपा ने सक्रिय सदस्य बनाने का श्रीगणेश सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं विधायक गायत्रीराजे पवार को सक्रिय सदस्य बनाकर किया।
जिले में 296497 लाख सदस्य बने- राजीव खंडेलवाल
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि देवास जिले में अब तक कुल 2 लाख 96497 हजार प्राथमिक सदस्य बन चुके है, जिसमे ऑनलाइन माध्यम से सदस्य बनाये गए है। 20 अक्टूम्बर के बाद ऑन लाइन सदस्यता अभियान बंद हो जाएगा। तथा हमे प्रत्येक बूथ से पांच सक्रिय सदस्य बनाना है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो मोदी जी के नेतृत्व में डिजीटल की ओर बहुत आगे बढ़ चुकी है। जिसने 100 सदस्य नहीं बनाए है वह सक्रिय सदस्यता के अभाव में भविष्य मे संगठन का कोई भी दायित्व प्राप्त नहीं कर पायेगा। प्रत्येक मण्डल में कम से कम 125 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। आगे उन्होंने कहा की प्राथमिक सदस्य बनाने के प्रथम व द्वितीय चरण में हम सब ने खूब परिश्रम किया है। अब सक्रिय सदस्य बनाने हेतु कमर कसकर जुटना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने ऑनलाइन सक्रिय सदस्य बनाकर 100 रुपये का डिजिटल पेमेंट करवाया। इस दौरान बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

0 Comments