Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में प्राचार्यो की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में  प्राचार्यो की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 
देवास: स्थानीय सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा  मण्डल (सी.बी.एस.ई.) से सम्बद्ध विद्यालयों के प्राचार्यो की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, तत्पश्चात विद्यालय की प्राचार्या एवं देवास सहोदया स्कूल काम्पलेक्स की अध्यक्ष श्रीमती रीटासिंह ने सभी आगंतुक प्राचार्यो का स्वागत किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्री मनोज कुमार बाजपेयी, प्राचार्य बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, इन्दौर एवं श्रीमती नीतू झट्टा, प्राचार्या विशवुड काटेज स्कूल, महू ने अपने उद्बोधन से विविध दृष्टिकोण और मूल्यवान अंतर्दृष्टि द्वारा चर्चाओं को समृद्ध बनाया। कार्यशाला में अन्य बिंदुओं जैसे इंटरेक्टिव गतिविधियां और समूह चर्चाएं, नवीन शिक्षण पद्धति, सर्वोत्तम गतिविधियों का सहयोगात्मक साझाकरण, सीखने व समझने के परिणामों को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
   प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यशाला के उद्देश्यों पर जोर देने के साथ ही शिक्षा एवं सर्वोत्तम गतिविधियों को बढ़ावा देने,नवीन शिक्षण पद्धतियों पर जोर देने और छात्र-छात्राओं की शिक्षा को बढ़ाने के लिये सार्थक चर्चाओं को बढ़ावा देने के लिये एक सहयोगी मंच प्रदान करना हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...