देवास भारत विकास परिषद शाखा देवास का दीपावली मिलन का कार्यक्रम एवं 56 भोग स्थानीय किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में परिषद परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीनाथजी प्रभु की आरती परिषद की अध्यक्ष मीना राव, सचिव श्रीमती अंतिम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शालिनी चव्हाण एवं परिषद के समस्त सदस्यों द्वारा की गई एवं उसके पश्चात प्रभु को 56 पकवानों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता भी आयोजित की। तत्पश्चात परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर सहभोज भी किया। इस अवसर पर परिवार के होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक वृषाली आप्टे एवं पल्लवी जोशी ने किया एवं आभार परिषद की सचिव श्रीमती अंतिम अग्रवाल ने माना। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रमुख कीर्ति चव्हाण ने दी।

0 Comments