देवास। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बीएनपी ब्रह्मबन्धुत्व संस्था देवास द्वारा दिनांक 15 नवम्बर 2024 को शाम 6 बजे से श्रम कल्याण केन्द्र बीएनपी परिसर देवास में अन्नकूट एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पं देवकृष्ण व्यास ने की। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर पं सुभाष शर्मा थे। अन्य अतिथि पं मनीष बिरथरे (तहसीलदार) , अखिल भारतीय ब्राह्मण दे़वास के अध्यक्ष पं दिनेश मिश्रा , पं शंकर लाल शर्मा, प्रैस क्लब के अध्यक्ष पं ललित शर्मा,पं प्रयास गौतम थे। सर्व प्रथम भगवान श्री कृष्ण को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया एवं भगवान की आरती उतारी गयी। सस्था के अध्यक्ष पं मुकेश जोशी ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर बीएनपी से सेवानिवृत्त हुए 36 ब्रह्मबन्धुओं को अभिनंदन पत्र भेंट कर साल श्रीफल से सम्मान किया गया।पं देवकृष्ण व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मणों को अपने ब्राह्मण कर्मों को करते हुए अपने ब्राह्म्णत्व को बनाये रखना चाहिए,क्योंकि ब्राह्मण सदैव बुद्धि में श्रेष्ठ एवं समाज का मार्ग दर्शक रहा है।अन्य सभी अतिथियों ने भी अपने विचार रखे एवं संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पं महेन्द्र स्थापक द्वारा तुलसी के पोधे वितरित किये गये । कार्यक्रम की व्यवस्था पं घनश्याम पंडित, पं चन्द्रशेखर दुबे,युवा कार्यकर्ता पं राजकुमार शर्मा,पं राहुल शर्मा, पं श्री विष्णु शर्मा,पं कृष्णकान्त शर्मा एवं कार्यकारणी के पं महेन्द्र शर्मा,पं जगदीश कानूनगो, पं अशोक चौबे ,पं आर एन शास्त्री,पं मांगीलाल तिवारी,पं राधेश्याम तिवारी,पं विष्णु पूराणिक ,पं डी पी शुक्ला,पं दिनेश जोशी सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने देखी,। कुछ अन्य व्यक्तित्वशील व्यक्तियो पं प्रशान्त शर्मा, पं सतीष दुबे,पं राधेश्याम शर्मा,पं अरविंद तिवारी,पं विनोद दुबे ,पं राजन मिश्रा,पं गंगेश्वर जोशी,पं कैलाश पंडित,पं दीपक जोशी,पं देवकीनंदन समाधिया,पं सुरेश शर्मा(पत्रकार) का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पं रुपराम मिश्रा ने एवं आभार प्रदर्शन सस्था के महासचिव पं मधुसूदन शर्मा ने किया। सभी उपस्थित विप्रजनों ने कार्यक्रम में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।, उपरोक्त जानकारी अशोक चौबे ने दी।
0 Comments