“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
देवास: थाना बरोठा के द्वारा 09 माह पूर्व से अपहृत नाबालिक बालिका को 850 कि.मी दूर जिला पोरबंदर(गुजरात) से सकुशल ढूंढकर परिजनो के चेहरो पर लौटाई मुस्कान* ।
“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिक बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया है । इसी क्रम मे थाना बरोठा के अपराध क्रमांक 75/2024 धारा 363 भादवि की नाबालिक बालिका विगत 09 माह से लापता थी । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक(L-R) श्री संजय शर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी बरोठा श्री प्रदीप राय एवं चौकी प्रभारी श्री मयंक वर्मा के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी । पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिक बालिका को जिला पोरबंदर(गुजरात) में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है । उक्त टीम के द्वारा नाबालिक बालिका को दिनांक 20.11.2024 को जिला पोरबंदर (गुजरात) से सकुशल ढूंढकर परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
प्रकरण मे नाबालिक बालिका द्वारा दिये गये. पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर परिजनों से दूर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
पुलिस कप्तान देवास श्री पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2024 में देवास पुलिस द्वारा कुल 247 अपहृत नाबालिक बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 234 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली समस्त टीम को प्रशंसित करते हुए आगामी प्रकरणों में और अधिक दक्षता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

0 Comments