देवास:औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के द्वारा 01 माह से फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी सुरेन्द्र राठौर पिता लालसिंह राठौर उम्र 21 साल निवासी खेड़ा खजुरिया कन्का थाना सोनकच्छ को जेल भेजा
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिलें मे *“ऑपरेशन हवालत”* की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा संबंधी प्रकरण में अपराध क्रमांक 1096/ 2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के उक्त प्रकरण का आरोपी 01 माह से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में *“ऑपरेशन हवालत”* के तहत विशेष टीम गठित की थी। जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयत्नशील थी ।
दिनांक 26.11.2024 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली फरार ईनामी वांरटी देवास में देखा गया । जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्त टीम ने सफलता पूर्वक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है ।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बर 2024 से आज दिनांक तक 35 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 16000/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था।
पुलिस कप्तान द्वारा उक्त उल्लेखनीय उपलब्धि पर थाना प्रभारी एवं टीम को शुभकामानएं प्रेषित की

0 Comments