Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं का 68वीं राज्य स्तरीय शालेय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं का 68वीं राज्य स्तरीय शालेय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने 68वीं राज्य स्तरीय शालेय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 8 कांस्य पदक प्राप्त कर उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुये ओवर ऑल चैम्पियनशीप में तृतीय स्थान अर्जित किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आवासीय खेल परिसर, सिहौर में आयोजित की गई थी जिसमें विद्यालय के अंडर 14 बालक आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में तनय गोयल, चेतन वर्मा ने स्वर्ण पदक एवं बालिका वर्ग में कु. सिद्धि हल्दार, कु. ऐश्वर्या नायक, कु. अंजनी गौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 
इसी प्रकार अण्डर 17 बालक आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में अद्वय त्यागी, विनीत अमलावदिया ने स्वर्ण पदक एवं बालिका वर्ग में कु. अयोनिजा राठौर, कु. एंजेल बनवाड़िया, कु. रजनी गौर एवं कु. अनुष्का पंड्या ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अण्डर 19 बालक आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में हनीसिंह पंवार, रूद्र प्रताप सिंह, शिवम नायक एवं यश नायक ने स्वर्ण पदक एवं बालिका आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में कु. वंशिका बघेल, कु. कनक यशोना एवं राजनन्दनी सेंधव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अण्डर 14 बालक आयु वर्ग की स्पीड रीले में चेतन वर्मा ने कांस्य पदक एवं डबल डच फ्री स्टाईल में तनय गोयल एवं चेतन वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका डबर डच फ्री स्टाईल में कु. सिद्धि हल्दार, कु. ऐश्वर्या नायक व कु. अंजनी गौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अण्डर 17 बालक आयु वर्ग की फ्री स्टाईल मास्टर में अद्वय त्यागी ने कांस्य पदक एवं डबल डच फ्री स्टाईल में अद्वय त्यागी व विनीत अमलावदिया ने रजत पदक प्राप्त किया। बालिका आयु वर्ग की स्पीड स्प्रिंट मास्टर इंवेंट में कु. अयोनिजा राठौर ने रजत पदक व स्पीड रीले में कु. अयोनिजा राठौर एवं कु. रजनी गौर ने रजत पदक अर्जित किया। इसी आयु वर्ग की डबल अण्डर रीले में कु. एंजेल बनवाड़िया एवं कु. अनुष्का पंड्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार अण्डर 19 बालक आयु वर्ग की डबल डच फ्री स्टाईल में शिवम नायक, यश नायक, रूद्रप्रताप सिंह ने कांस्य पदक एवं बालिका वर्ग की डबल डच फ्री स्टाईल में कु. वंशिका बघेल, कु. कनक यशोना एवं कु. राजनन्दनी संेधव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग की डबल अण्डर रीले में कु. राजनन्दनी संेधव एवं स्पीड रीले में कु. वंशिका बघेल ने रजत पदक प्राप्त व मास्टर फ्री स्टाईल में कु. कनक यशोना ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक श्री विनय नायर को बधाई प्रेषित की।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...