70 वर्षो से भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों की सेवा करता आ रहा है- रघुवंशी
शिव नगर इटावा में संपर्क कर जानी मजदूरों की समस्या
देवास: भारतीय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी निलेश नागर ने बताया कि श्रमिक संपर्क अभियान के बारहवें दिन शिव नगर इटावा में श्रमिक संपर्क कर उनकी मूल भूत समस्याओं को जाना। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय जी गायकवाड़ पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी ,प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, अशोक त्रिपाठी, महेन्द्रसिंह बुंदेला, ओमप्रकाश मालवीय, सईम शेेख ने अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रघुवंशी ने भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मजदूर संघ पहला संगठन है। भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। श्रमिकों के हित और उनकी सेवा के लिए मैं और मेरी पूरी टीम हमेशा श्रमिकों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर कृष्णाबाई चौहान, सम्पत बाई, प्रेेमबाई कर्मा, कलाबाई मालवीय, सावित्रा बाई, सरस्वती बाई, बसु बाई, अनिता बाई, कलाबाई, प्रहलाद, जितेन्द्र चौहान, सागर कर्मा मंजू बाई आदि उपस्थित रहे।

0 Comments