नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष सिलोदिया का प्रदेश मंत्री द्वारा स्वागत
देवास। विगत दिनों भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसके अंतर्गत सुरेश सिलोदिया को भाजपा महाराजा मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर दीपक बैरागी (प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा) ने श्री सिलोदिया का साफा बांधकर व मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री दुर्गेश चिल्लौरिया, संदीप जी, जीवन जी, रोहित पुजारी, चंचल चौहान, अखिलेश धुरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments