मप्र सक्रिय सदस्यता अभियान के माध्यम से नए सदस्यों को जोड़ कर शिवसेना संगठन को मजबूत बनाना है- प्रदेशाध्यक्ष सोनार
- भाजपा-शिवसेना का गठबंधन है, केंद्र में सरकार है और जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है- शिवसेना
देवास। युवा शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल लगन प्लेस पर किया गया। शिवसेना प्रवक्ता संजू भाटी ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार, प्रदेश संगठन महासचिव दिनेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक शर्मा, दिनेश प्रजापत, संभाग अध्यक्ष राजेश पटेल की उपस्थिति में बैठक का सम्पन्न हुई। संचालन करते हुए शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने संगठन की प्रस्तावना आगामी कार्यों की योजना बैठक में रखी। नवीन सदस्यता अभियान की प्रस्तावना व अन्य कार्यों को आगामी दिनों में करने हेतु सहमति बैठक में ली गई। बैठक को प्रदेशाध्यक्ष श्री सोनार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केवल जिले के जिलाध्यक्ष संभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे और जिलाध्यक्ष मुख्य ताकत है। आपको संगठन में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत कर 2000 सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोडऩा है। संगठन के सक्रिय सदस्य की अगर कोई दुर्घटना घटती है तो युवा शिवसेना संगठन की ओर से उनको आर्थिक सहायता जल्द ही प्रदान की जाएगी।
भारत सरकार केंद्रीय मंत्री शिवसेना सांसद प्रताप राव जाधव आएंगे प्रदेश के दौरे पर
भारत सरकार मे केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव युवा शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्वेषप्रताप सर नाईक शिवसेना सांसद, महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट मंत्री, विधायक, मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलों में दौरे पर और प्रवास पर आएंगे। उनके आगमन की रणनीति के तहत हमें नए सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत कर संगठन को मजबूती लानी होगी। प्रथम शुरुआत में 300 सक्रिय सदस्यों की सूची जिला अध्यक्ष को देने के निर्देश दिए हैं।
अनुशासन ही शिवसेना संगठन की ताकत
प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने संगठन के अनुशासन और पदाधिकारी की कार्य विधि पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहां की अनुशासन का पालन करते हुए पद से ऊपर उठकर जमीन इस तरह के कार्यकर्ता बनकर कार्य करेंगे तो संगठन मजबूत होगा। शिवसेना के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, दिनेश प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा शिवसेना का गठबंधन है। केंद्र में हमारी सरकार है केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार के सहयोगी साथी है। सरकार की योजनाओं को लाभ आम जनता को दिलाना है जो केंद्र की योजना है। वह जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए हमें प्रयास करना है। शासकीय अधिकारी अगर कार्य में लापरवाही करते हैं तो आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज़ उठाएं उनकी परेशानी को हल करें। बैठक में उज्जैन संभाग के कहीं पदाधिकारी जिलाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्हें 3 महीने तक संगठन मजबूती हेतु सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्यों को जोडऩे की कार्य विधि के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, आगर, शाजपुर, इंदौर, भोपाल, खंडवा, धार बैतूल बड़वानी, रीवा, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन व अन्य जिले के पदाधिकारी उपस्थिति थे। सभी पदाधिकारी का आभार शिवसेना जिला संयोजक कृष्णा पारखे ने माना।

0 Comments