भाविप ने विश्व एड्स दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया,,
देवास। भारत विकास परिषद देवास शाख व एडवान्स इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी के सयुंक्त तत्त्वाधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नि शुल्क स्वास्थ शिविर और जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सर्वोदय नगर बस्ती में 100 महिलाओं व पुरुषों की टीबी, एचआयव्ही, व्हीडीआरएल की जाँच निःशुल्क की गई और धूम्रपान पर आमजन को जागरुक किया गया। साथ ही रेड रिबन बंधन कार्यक्रम एवं निशुल्क स्वास्थ परिक्षण और प्रोजेक्टर के माध्यम से बस्ती के लोंगो को स्लाईड शो और एचआयव्ही, टीबी, एसटीआई के प्रति जागरूक करने के लिये शार्ट विडिओ क्लिप भी संस्था के द्वारा दिखाई गई एवं जरूरतमंदो को भारत विकास परिषद की और से सहायतार्थ 100 पुरुष व महिलाओं को ऊनी मोजे व तिल्ली के लड्डू प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य में अध्यक्ष मीना राव , सचिव अंतिम अग्रवाल, संगठन मंत्री सतीश मुकाती ,महिला प्रमुख किंशु गुप्ता, सेवा टोली से अंकुर व बबलू राव उपस्थित थे। उक्त जानकारी भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी कीर्ति चव्हाण ने दी।

0 Comments