Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्रमिकों के सम्मान के साथ हुआ भारतीय मजदूर संघ का संपर्क अभियान का समापन

श्रमिकों के सम्मान के साथ हुआ भारतीय मजदूर संघ का संपर्क अभियान का समापन 
देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी निलेश नागर ने बताया कि केन्द्रीय एवं राज्य बी.एम.एस. के आव्हान पर पूरे देश के साथ जिला स्तर संपर्क अभियान 1 से 20 दिसम्बर तक बी.एम.एस. जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड के सानिध्य में चलाया गया। अभियान के तहत पचपन हजार संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों से संपर्क कर उनकी समस्याओं के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस महा अभियान के अंतर्गत विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू, कंस्ट्रशन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष माखनसिंह धाकड़, आंगनवाडी मिनी सहायिका जिलाध्यक्ष रामु जमोडिया, बीएनपी मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रूपराम मिश्रा, महामंत्री आशीष दत्त, शुभम चक्रवर्ती, इंजीनियर श्रमिक संगठन सुरेन्द्र सोनी, दगा पाटिल, रामचंद्र गौड राज्य कर्मचारी संघ ड्रग्स एण्ड सनफार्मा मजदूर संघ ज्ञानसिंह ठाकुर, बिजली कर्मचारी महासंघ, ठेका मजदूर संघ, मुख्यंत्री जनकल्याण संभल भवन निर्माण के श्रमि, सोया संघ, आइल संघ, पुताई पेंटर संघ का योगदान रहा। अनेक श्रमिकों से संपर्क कर मजदूरों के अधिकार से जन जागृति लाकर उन्हे मुख्य धारा से जोड़ा गया। औद्योगिक क्षेत्र में ठेके पर कार्य करने वाले महिला मजदूर पुरूष मजदूर आज उद्योगपति, ठेकेदार उनका शोषण कर रहे हैं, जो निंदनीय है। भारतीय मजदूर संघ जन आंदोलन करेगा। आज समापन अवसर पर के पूर्व अमोना में रैली निकालकर ठेके पर काम करने वाली महिलाओं से संपर्क किया उन्होंने अपनी समस्या जैसे 12-12 घंटे काम करना आदि । बैंक नोट प्रेस मजदूर संघ कार्यालय पर श्रमिकों का सम्मान कर संपर्क अभियान का समापन किया। बागली, खातेगांव, कन्नौद हाटपीपल्या, सोनकच्छ, देवास में अभियान, जन संपर्क अभियान बनकर भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष की उपलब्धियां बताई। भारतीय मजदूर संघ देश का पहले नम्बर का संगठन हैं जिसमें 3 करोड श्रमिक सदस्य है एवं गैर राजनैतिक संगठन है। असंगठित क्षेत्र ठेका मजदूर कार्य करने वाले मजदूरों को 1 अप्रेल से बढ़कर वेतन मिलेगा जो एरियर के रूप में दिया जाएगा पूरे जिले मे जितने भी उद्योग कारखाने, माल खाने चल रहे है उनको सरकार के आदेश का पालन कराएंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव शेखर कोशल, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड, लक्ष्मीनारायण मारू, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, लोकेश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी, रामु जमोडिया ने दंतोपंत ठेंगडी, भारत माता, भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...