Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
थाना बागली के द्वारा 33 दिवस पूर्व से अपहृत नाबालिक बालिका को 700 कि.मी. दूर जिला मोरबी गुजरात से सकुशल ढूंढकर परिजनो के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

 देवास: ऑपरेशन मुस्कान”के तहत देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिक बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया है । इसी क्रम मे थाना बागली के अपराध क्रमांक 598/2024 धारा 137(2) BNS की नाबालिक बालिका विगत 33 दिवस से लापता थी । जिस पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भुरिया के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन मे थाना प्रभारी बागली श्रीमती हीना डाबर के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी । पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिक बालिका को जिला मोरबी गुजरात में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है । उक्त टीम के द्वारा नाबालिक बालिका को दिनांक 05.12.2024 को जिला मोरबी गुजरात से सकुशल ढूंढकर परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
   प्रकरण मे नाबालिक बालिका द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।  
     नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर परिजनों से दूर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।         
         पुलिस कप्तान देवास श्री पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2024 में देवास पुलिस द्वारा कुल 258 अपहृत नाबालिक बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 250 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली समस्त टीम को प्रशंसित करते हुए आगामी प्रकरणों में और अधिक दक्षता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया* ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...