Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर देवास में उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ध्‍वजारोहण करेंगे------------मुख्य समारोह 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 09 बजे से होगा आयोजित

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर देवास में उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ध्‍वजारोहण करेंगे
------------
मुख्य समारोह 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 09 बजे से होगा आयोजित

     देवास 24 जनवरी 2025/ जिले में 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह में उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ध्‍वजारोहरण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 09 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा

     जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 08.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्‍वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान, 09.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन, 9.35 बजे परेड (मार्च पास्ट), 09.50 सांस्‍कृतिक कार्यक्रम, 10.15 बजे झांकियों का प्रदर्शन, 10.40 बजे पुरस्कार वितरण तथा इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...