भारतीय मजदूर संघ निधि समर्पण के आयोजन पर बैठक संपन्न
देवास। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर बीएमएस कार्यालय समर्पण पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश प्रभारी राधाकृष्णन, प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, आतिथ्य पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तानसिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भगवान विश्वकर्मा, भारत माता, दंतोपंत ठेगडी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक प्रारंभ हुई। पधारे अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत इक्कावन हजार श्रमिकों से संपर्क कर जिले ने इतिहास रचा है। कुलदीप गुर्जर ने कहा कि मां तुलजा भवानी, मां चामुण्डा की नगरी के साथ साथ उद्योग की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए धन संग्रह के कार्य को एक बड़ा लक्ष्य बनाकर कार्य करें। निधि समर्पण के लिये संघ के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायत, मोहल्ला, उद्योगों, समस्त युनियनों तक टोली बनाकर संघ की रीति नीति के अनुसार कार्य करें। विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, राजू लोधी, पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू, बिजली महासंघ प्रदेश महामंत्री सुशील पांडे, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी, म.प्र. निर्माण मजदूर महासंघ प्रदेश महामंत्री माखनसिंह धाकड़, महेन्द्र परिहार, दिलीप सोनी, गुंजन आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निलेश धाकड़ ने दी।

0 Comments