देवास। पूज्य सिंध हिंदू पंचायत देवास द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाजजनों की उपस्थिति में समाज के वरिष्ठजनों ने सुबह 10 बजे झंडा वंदन किया। किशन खत्री ने राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने भी राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुुति दी। कार्यक्रम का संचालन अशोक पेशवानी ने किया। आगामी त्यौहार झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाने हेतु चर्चा की गई। इंडो नेपाल जम्प रोप चेम्पियन शिप में सिंधी समाज की बेटी गीता तनवानी द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर उसका सम्मान किया। उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी नंदकिशोर खत्री ने दी।

0 Comments