Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सिंधी समाज ने मनाया शहीद हेमु कालानी बलिदान दिवस

सिंधी समाज ने मनाया शहीद हेमु कालानी बलिदान दिवस 
देवास। पूज्य सिंध हिंदु पंचायत देवास के सदस्यों द्वारा उज्जैन रोड पर स्थित शहीद हेमु कालानी चौराहा पर बलिदान दिवस मनाया। समाज के वरिष्ठ मनोज राजानी व अध्यक्ष अनिल पंजवानी द्वारा शहीद हेमु कालानी को पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। श्री राजानी ने बताया कि शहीद हेमु कालानी ने बहुत ही छोटी सी उम्र में देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहूति दे दी। पूरे समाज को शहीद कालानी पर गर्व है। कार्यक्रम में मनोहर पमनानी, पूरनलाल तलरेजा, विष्णु तलरेजा, अशोक पेशवानी, कन्हैया नैनानी, मीडिया प्रभारी संजय तलरेजा, खूबचंद मनवानी, मनोज आहूजा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी नंदकिशोर खत्री ने दी। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...