कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों से संवाद कर महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमो की जानकारी दी
देवास। स्व. तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास के प्राचार्य डॉ. माधवी माथुर एवं कॉलेज चलो अभियान की नोडल डॉ. ममता पथराडे के मार्गदर्शन में 07 जनवरी 25 को कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शा. उ.मा. वि. सिया सरस्वती विद्यामंदिर देवास के प्राचार्य एवं विद्यार्थीर्यो से संवाद कर महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमो, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृतियों एव जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थीयो को प्रवेश प्रक्रिया से अवगत कराया गया एवं अभिभावको के साथ महाविद्यालय भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत तीन दलो का गठन किया गया प्रथम दल द्वारा 31 दिसम्बर 2024 को विभिन्न विद्यालयो का भ्रमण किया गया। द्वितीय दल मे प्रो. प्रमोद कुमार पलाश्या, डॉ. ममता पथराडे, डॉ. ममता शाक्य, डॉ. प्रेमलता चौहान, डॉ. मेघा वाजपेई, डॉ. अमित द्विवेदी, प्रो. पूजा वर्मा द्वारा विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं से संवाद कर जानकारी साझा की गई। 08 जनवरी 2025 को महाविद्यालयीन स्टॉफ से डॉ. ममता शाक्य, डॉ. मेघा माण्डलीक, डॉ. संगीता गुप्ता, प्रो. वंदना देशमुख, प्रो. प्रियंका सोलंकी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवास, बी.सी.जी. पब्लिक हायर सेकेन्डरी स्कुल एवं न्यु चिल्ड्रन होम स्कुल देवास में प्राचार्य स्टॉफ एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थीयों से संपर्क कर महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठयक्रमों एनईपी-2020 एवं विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया। इसी अनुक्रम में महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमो योजनाओ एवं राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 पर आधारित विडियो एवं पोस्टर भी प्राचार्यो के माध्यम द्वारा स्कूली छात्रो के वाट्सप ग्रुप पर प्रसारित की गई।

0 Comments