देवास 30 जनवरी 2025/ जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक मनाया जायेगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए देवास शहर के मुख्य मार्गो पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में चिकित्सक, नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षणार्थी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत एनएमए, पीएमडब्ल्यू, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम घर-घर जाकर कुष्ठ के संभावितों की पहचान भी कर रही है।

0 Comments