Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अस्मिता वेस्ट जोन पेंचक सिलाट वूमेंस लीग गोवा में मप्र 10 स्वर्ण पदक के साथ ओवरऑल वेस्ट जोन में दूसरे स्थान पर रहा

अस्मिता वेस्ट जोन पेंचक सिलाट वूमेंस लीग गोवा में मप्र 10 स्वर्ण पदक के साथ ओवरऑल वेस्ट जोन में दूसरे स्थान पर रहा
देवास। 
गोवा के मापुसा के बैडमिंटन हाल में आयोजित पहली वेस्ट जोन अस्मिता पेंचक सिलाट वूमेंस लीग का आयोजन इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के मार्गदर्शन में 21 से 23 फरवरी 2025 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार अहमद शेख एवं महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि इस वेस्ट जोन पेंचक सिलाट  में मध्य प्रदेश,राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दमन दीव और गोवा के 300 खिलाडिय़ों एवं 50 ऑफिशियल ने भाग लिया एवं खिलाडिय़ों ने अपनी अपनी इवेंट्स में भाग लेकर पदक जीतकर अप्रैल माह में होने वाली पांचों जोन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुवे। वेस्ट जोन इवेंट्स में अभय श्रीवास(अंतराष्ट्रीय रैफरी),विक्रम देवड़ा,प्रवीण नानहेट  रैफरी दल में शामिल थै। वेस्ट जोन इवेंट्स में मध्य प्रदेश के 36 खिलाड़ी ने भाग लेकर 10 स्वर्ण,10 रजत ओर 10 कांस्य टोटल 30 पदक  जीतकर वेस्ट जोन अस्मिता पेंचक सिलाट  वूमेंस लीग में ओवरऑल रनरअप की ट्रॉफी जीती।
वेस्ट जोन में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
दिशा रेड्डी 2 स्वर्ण पदक,जान्हवी सरकार देवास, हिमांशी जाट, आरना पुरोहित इंदौर, सलोनी पांछे बालाघाट, तनु सेन, अरविश मकरानी भोपाल, आरती नोएल, अंशुलिका लोधी रायसेन ने स्वर्ण पदक जीते।
रजत पदक- सेजल मालवीय, नेत्रा ठक्कर, यामिनी मांझी रायसेन, अनुश्री कुशवाहा, पिंकी कोल, विशाखा कोल जबलपुर, जैनब खान देवास, हिमांशी जाट, रूपल नवले इंदौर, चिंतामणि विश्वकर्मा भोपाल ने जीते।
कांस्य पदक- संगीता मराठा बालाघाट, रितिका कुशवाहा भोपाल, खुशी कौशल, तनीक्षा सरकार, जागृति योगी देवास,कनिष्क लोधी, मानवी कहार रायसेन, निशिका दीप्ति भरोस, अनिका सिंघल, ज्योति साईराम जबलपुर ने जीते।
प्रतियोगिता में विनीता रैकवार, नैना चौधरी, किंजल शर्मा, खुशी अमरवंशी, निहारिका राजपुरोहित, अमीषा घोडक़े का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर विधायक गायत्री राजे पंवार, महाराज विक्रम सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, खेल विभाग से पूर्व खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समाज सेवी प्रमोद डोंगलिया, सहसचिव हितेंद्र दांडे, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव और सभी सीनियर कोच, रैफरी एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...