स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. शंकरराव कानूनगो की 38 वी पुण्यतिथि वृद्धाश्रम में मनाई
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा ब्राह्मण गौरव, आदर्श विधायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शंकरराव कानूनगो की 38 पुण्यतिथि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन, फल वितरण और पौधारोपण कर मनाई। कार्यक्रम में उपस्थित महासंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, संरक्षक पूर्व पार्षद आशुतोष जोशी, आर.पी. मिश्रा, पार्षद पं. दीपेश कानूनगो, जनभागीदारी अध्यक्ष मनीष पारीख, राकेश शर्मा, पूर्व युवा संघ अध्यक्ष आकाश अवस्थी, पवन चौधरी, महेंद्र व्यास, युवा संघ नगर अध्यक्ष विमल शर्मा, युवा संघ जिलाध्यक्ष छोटू पाण्डे, प्रतीक पंडित, कपिल व्यास, रोहित उपाध्याय, रोहन कानूनगो, चयन कानूनगो, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अनिल दुबे, अखिल दुबे आदि समाज जन उपस्थित थे। महासंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री शुक्ला ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. कानूनगो जेसे नेता कहा है वो विचारो से समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित रहे। विभिन्न पदों पर आसीन होने के बाद भी उनके व्यवहार आचरण में कोई अंतर नही आया। आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद तक अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। आपातकाल के समय 21 महीने जेल में रहने के बाद 1977 में विधायक का चुनाव जीता। उसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष, बैंक अध्यक्ष अनेक पदो पर रहे। पूर्व देवास स्टेट जूनियर के जागीरदार परिवार उनके पास दो गांव जागीर में थे अपने जीवन काल में अच्छे समाजवादी नेता के नाते लोहिया जी ने नारा दिया था जो जोते किसान उसकी ही जमीन के तहत अपने गांव के किसानों को जागीर की जमीन नाम कर दी थी। उनकी सादगी और ईमानदारी के साथ जन-जन की सेवा का जज्बा हमे जीवन भर प्रेरणा दायक है। कार्यक्रम का संचालन पं. सुदर्शन दुबे ने किया एवं आभार नयन कानूनगो ने माना।

0 Comments