आयुक्त के द्वारा 8 मार्च को लोक अदालत मे करो की वसुली के निर्देश
देवास। नगर निगम के प्रमुख आय के स्त्रोत संपत्तिकर, जलकर की वसुली की समीक्षा बैठक मे शुक्रवार 14 फरवरी को आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा समस्त वसुलीकर्ताओं को निर्देशित किया गया। 8 मार्च शनिवार को लोक अदालत के पूर्व समस्त संपत्तिकर, जलकर बकायादारों को बकाया करों के बिलों की तामिली हर हाल मे कराई जावे। बैठक मे संपत्तिकर के बडे बकायादार जो कर जमा नही कर रहे है।
उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही भी प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये। बैठक मे आयुक्त के द्वारा पूर्व मे कुल मांग के 35 प्रतिशत के आधार पर वसुली की समीक्षा वार्डवार की गई। जिन वसुलीकर्ताओं ने निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसुली नही की गई है एवं जिन्हों ने 10 प्रतिशत से कम वसुली की गई है उनको आगामी दिवसों मे वसुली लक्ष्यनुरूप करने के सख्त निर्देश दिये गये अन्यथा विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। बैठक मे आयुक्त के द्वारा जलकर की वसुली की समीक्षा की गई तथा आगामी लोक अदालत मे जलकर की वसुली हेतु बकाया बिलों की तामिली भी शत प्रतिशत रूप से करने के निर्देश भी जलकर प्रभारी को दिये गये।
बैठक मे औद्योगिक क्षेत्र की वसुली गत लोक अदालत से अधिक हो इस हेतु बकाया संपत्तिकर बिलो की तामिली समय के पूर्व करें साथ ही औद्योगिक ईकाईयों से भी सम्पर्क करने के निर्देश जारी किये गये। बैठक मे शासन द्वारा करों की वसुली हेतु अपग्रेड किये गये नवीन ई नगर पालिका पोर्टल की जानकारी ई नगर पालिका अधिकारी आनंद प्रजापति के द्वारा वसुलीकर्ताओं को दी गई। जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि इस पोर्टल पर शहर के नागरिक अपने समस्त प्रकार के करों जिसमे संपत्तिकर, जलकर एवं अन्य करों का भुगतान कर सकते है। इसमे सर्वर डाउन जैसी स्थिती नही बनेगी। पोर्टल शहर के समस्त 87 हजार करदाताओं का डेटा फीट कर दिया गया है। इस पोर्टल पर करों की राशि रूपये 3 लाख करदाताओं द्वारा जमा कराई जा चुकी है। पोर्टल पर करदाता का मोबाईल नम्बर दर्ज करने पर संपत्ति की जानकारी उपलब्ध हो जावेगी। बैठक मे बताया गया कि नवीन पोर्टल मे भवन, भूमि की संपत्ति का वसुलीकर्ताओं द्वारा मौके पर जिओ टेकिंग करने पर ही नवीन खाता खुल पायेगा तथा समस्त खातों की जिओ टेकिंग करना अनिर्वा होगी। इसमे बील भी वॉटसअप के माध्यम से जारी होगें। जिसमे मोबाईल नम्बर डालते ही समस्त करों के खातो की जानकारी उपलब्ध हो जावेगी। नगर निगम कार्यालय मे करदाताओं को कर भरने की सुविधा हेतु 31 मार्च तक शासकीय अवकाशों मे भी संपत्तिकर, जलकर के काउंटर खुले रहेगें। बैठक मे निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, दिनेश चौहान, सुर्यप्रकाश तिवारी, दिलीप मालवीय सहित राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक व उनके सहायक उपस्थित रहे।

0 Comments