Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्पगिरी स्थल एवं गंधर्वपुरी संग्रहालय का किया भ्रमण

पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्पगिरी स्थल एवं गंधर्वपुरी संग्रहालय का किया भ्रमण
देवास। शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द इको क्लब द्वारा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन तथा पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम 2024-25 में एक दिवसीय प्रकृति भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण की शुरुआत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार भेवंदिया की अध्यक्षता में हुई। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा ऐतिहासिक स्थल पर पर्यावरण से जुड़ाव, स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण, गंधर्वपुरी में मूर्ति संग्रहालय में 900 साल पुरानी मूर्तियां निकाली गई है, जहां ऐतिहासिक तथ्य की जानकारी दी गई। पुष्पगिरी में औषधीय पेड़ पौधे की जानकारी दी गई और जैन मंदिरों का स्मरणीय स्थलों का भ्रमण इको क्लब द्वारा किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की संख्या 27 और स्टाफ सहित संख्या 31 ने तन्मयता के साथ अपनी उपस्थिति दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...