देवास। भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ, प्रखर राष्ट्रचिंतक, एकात्म मानवतावाद ओर अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथी पर मंगलवार 11 फरवरी को नगर निगम कार्यालय मे स्थित उनकी प्रतिमा पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, पार्षद भूपेश ठाकुर, बाली घोसी, महेश फुलेरी, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, मुकेश मोदी, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, सुरेश सिलोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, आनंद चौधरी, निगम लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, सुर्यप्रकाश तिवारी, विकास शर्मा, घनश्याम चावडा, सुनिल जोशी, चंदा गिल्लोरे, दिपीका मजूमदार आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments