देवास। अखिल भारतीय मजदूर कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ, भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई की 44 वीं कार्यसमिति की बैठक ढेंगडी भवन पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई, राष्ट्रीय प्रभारी जयंत देशपांडे, अध्यक्षता हरि हरण तमिलनाडु ने की। मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक का प्रारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा, बीएमएस के संस्थापक दंतोपंत ठेंगडी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर सिंह ने अंग वस्त्र पहनाकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक वटवृक्ष है, ट्रेड यूनियन उसके पत्ते है। देश की 70 प्रतिशत आबादी असंगठित क्षेत्र से आती हैं कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति में बैठे उस मजदूर की चिंता करना चाहिये, उसका परिवार सामाजिक सुरक्षा योजना से वंचित न रहे ऐसा संकल्प कर यहां से जाएं। अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन कर्नाटक के मंगलुरु में 7 8 और 9 मार्च को होगा जिसमें देश के 29 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप पाठक, सुरेश सेलार, नवनीत शाह, अरुणकुमार लिंगा गुजरात, शंकर तेलंगाना, के. सुब्बाराव आंध्रप्रदेश, प्रदीप पाठक, सी टी पाटिल कर्नाटक, रवि कुमार हरियाणा लोकेश विजयवर्गीय देवास, विश्राम मालाकार, आचार्य विश्राम राजस्थान, सुनंदा उड़ीसा, नितेश जाटव गुना, डी सी श्रीवास्तव सतना, लीलाशंकर आदि उपस्थित रहे।

0 Comments