निगम राजस्व अधिकारी श्री शास्त्री को निगम कार्यालय मे दी श्रद्धांजली
देवास। नगर निगम के राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री का रविवार 16 फरवरी को आकस्मिक निधन होने के कारण नगर निगम कार्यालय मे सोमवार को शोक सभा रखी गई। निगम कार्यालय मे श्री शास्त्री के चित्र पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। उल्लेखनिय है कि प्रदीप शास्त्री का 59 वर्ष की आयु मे रविवार सुबह इन्दौर के निजी अस्पताल मे ईलाज के दौरान निधन हो गया था। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, विजयसिह राठौर, विकास सांगते, रणजीतसिह पंजाबी, राजेश जोशी, राम ठाकुर, नारायण शर्मा, संजय सांगते, उमेश चतुर्वेदी, गिरजेश शर्मा आदि सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments