श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ त्रि दिवसीय महोत्सव संपन्न
साध्वीजी श्री अमितगुणा श्रीजी म. सा. के सानिध्य में हुआ भव्य आयोजन
देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर पूज्य साध्वीजी श्री अमितगुणा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में त्रिदिवसीय प्रभु भक्ति महोत्सव भव्य पैमाने पर आयोजित हुआ । जिसके अंतर्गत श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 61 वीं प्रतिष्ठा वर्षगांठ मनाई गई। स्नात्र महोत्सव नवयुवक मंडल द्वारा एवं श्री सत्तरभेदी पूजन महिला मंडल एवं सुलसा बहु मंडल द्वारा सम्पादित किया गया। इस अवसर पर विशाल धर्मसभा को उपदेशित करते हुए पूज्यश्री ने कहा कि प्रभु मंदिर की ध्वजा दूर से ही हमें दिखाई देती है। वह मंदिर में आमंत्रित करती है कि यहां पर वीतराग प्रभु विराजमान है। जिन्होंने राग, द्वेष, काम, क्रोध एवं वृहद परिग्रह का सर्वथा त्याग कर दिया है। हम भी जिनेश्वर प्रभु का सानिध्य पाते हुए इन गुणों को जीवन में उतारकर प्रभु के समान ही बनने का प्रयास करे। दुर्लभ मानव जीवन की सार्थकता भी इसी में समाहित है। यह संदेश लहराती हुई ध्वजा पल प्रतिपल हमें देती है। सकल श्री संघ के स्वामी वात्सल्य एवं संघ पूजन का आयोजन हुआ। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि नितिन निश्चल कुमुद भाई कडिया परिवार द्वारा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण हुआ। गुरू मंदिर शिखर पर पुखराज देवी रमणलाल राजमल चौधरी परिवार द्वारा एवं अधिष्ठायक देव मंदिर शिखर पर चांदमल सूरजमल जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेेश्वर मंदिर पर वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 36 वीं वर्षगांठ मनाई गई। मुख्य शिखर पर रमणलाल इंदरमल महाजन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। भाता वितरण एवं विशिष्ठ संघ पूजन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट मंडल संरक्षक विलास चौधरी, अशोक जैन मामा, अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एवं अजय मूणत, अतुुल जैन, भरत चौधरी, दीपक जैन, राकेश तरवेचा , राजेन्द्र जैन गौतमपुरा वाला, अंकित जैन, गौरव जैन भोमियाजी, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, अशोक जैन , संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, मनोज कटारिया आदि ने सहयोग प्रदान किया।

0 Comments