देवास। 24 फरवरी को मल्हार स्मृति मन्दिर परिसर स्थित वरिष्ठ नागरिक संस्था के सभा ग्रह में संघ की मासिक बैठक संघ के मार्गदर्शक संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन में एवं देवीशंकर तिवारी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला सचिव अरविन्द शर्मा के संचालन में बैठक हुई। उक्त बैठक में सेक्टर वार प्रभारी नियुक्त किए गए। देवास पूर्व में एल एन मोहरी छोटेलाल माली, पश्चिम में देवीशंकर तिवारी, अरविन्द शर्मा अरुण वैश्य, अम्बाराम पांचाल उत्तर में अशोक चोहान, घनश्याम चोहान, एम एल सोलंकी, दक्षिण में अनिल नागर, नरेंद्र नवगोत्री, मध्य में नरेंद्र जोशी, ब्रजेन्द्र जोशी, बरोठा फूलसिंह नागर, जगदीश जायसवाल, विक्रम पटेल, सिरोल्या प्रकाश चोधरी,क्षिप्रा कान्ति लाल पटेल एवं साथी जामगोद भेरुलाल मालवीय, विक्रम कारपेंटर, ईश्वर मण्लोई, आगरोद रामलाल भुवानिया, शंकर लाल मालवीय, विजयागंज मण्डी कुमेरसिह डोडिया, सिया रणसिंह ठाकुर, बांगर शिवनारायण पाठक आदि को प्रभार सोपा गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु अपने अपने ग्रुप में अन्य सक्रिय सदस्यों को जोड़ा जाये। कोषाध्यक्ष अशोक चोहान ने सभी को आवश्यकता अनुसार रसीद बुक प्रदान की । प्रदेश उपाध्यक्ष एल एन मोहरी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार धारा 49( 6 )को विलोपित करने हेतु पुरे प्रदेश में प्रत्येक स्तर पर विधायक सांसद कलेक्टर को शासन से मांग करते हुए ज्ञापन दिया जाय। 30 जुन एवं 31 दिसम्बर को सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि प्रदान की जाये शासन के आदेशानुसार। साथ अन्य विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। संघ के जिला सचिव अरविंद शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष अरुण शैव्य का महाकुंभ यात्रा से लौटने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंतरसिंह भंडारी, नाथूलाल राठौर, किशोरी लाल सोलंकी, सीतादेवी चौहान, रमेशचंद्र परमार, कालूराम नवगोत्री, ओपी सोलंकी, प्रहलाद गोलियां, प्रमोद शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन देवास तहसील अध्यक्ष अनिल नागर ने किया।

0 Comments