देवास जिले के खेल गांव देहरिया साहू की बेटी सुदीक्षा पाटीदार करेगी बैंकॉक थाईलैंड में देश का प्रतिनिधित्व
मध्य प्रदेश के 4 खिलाड़ी सेकंड एशियन यूथ जू-जित्सू चौंपियनशिप बैंकॉक थाईलैंड में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे
देवास। जू-जित्सू एशियाई यूनियन जे.जे.ए.यू द्वारा 12 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित दूसरी एशियन यूथ जू-जित्सू चौंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। मध्य प्रदेश जू-जित्सू संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया (एनआयएस) ने बताया कि भारतीय जु -जित्सु संघ द के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी एवं महासचिव अमित अरोड़ा द्वारा मध्य प्रदेश संघ के चार खिलाडियों का चयन इस प्रतियोगिता में हुआ। साथ में मध्य प्रदेश जू-जित्सू संघ की महासचिव एवं भारत की पहली महिला कोच रोहिणी कलम भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व महिला टीम कोच के रूप में करने जा रही हैं। खिलाडिघ्यों में खेल गांव के नाम से जाने वाला देवास जिले का एक छोटे से गांव ग्राम देहरिया साहू की सुदीक्षा पाटीदार ,इंदौर जिले से निष्ठा सोनी ,सीहोर जिले से सूर्यांश पाल, एवं भोपाल जिले से अन्य गौर प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेंद्र खरसोदिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडियों का चयन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा आयोजित एशियन यूथ गेम्स बहरीन के लिए किया जाएगा। खिलाडियों की रवानगी पर ग्रामवासियों द्वारा खिलाडियों का एवं प्रशिक्षकों का भव्य स्वागत कर विदाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। खिलाडियों की उपलब्धि पर संस्था मुख्य संरक्षक गायत्री राजे पवार विधायक देवास, महेंद्र सोलंकी सांसद, मनोज चौधरी विधायक हाट पिपलिया, विक्रम सिंह पवार महाराज देवास ,प्रीतम सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश संघ, प्रेम परमार, रजनीश साहू, विजेंद्र राणा, रश्मि कलम ,जितेंद्र पाटीदार उपसरपंच, रामेश्वर गुर्जर, गंगाराम पाटीदार, जितेंद्र पल्सर ,वैदेही शर्मा ,अजय कमकर ,मनोज मालवीय ,वेदांत खरसौदिया, रेणुका कलम, ऋषभ त्रिवेदी, अनिकेत चौधरी, भादर सोलंकी ,उमा पाटीदार ,नीरज पाटीदार, बहादुर पाटीदार, नेमीचंद पाटीदार ,अंतर सिंह पाटीदार, विनोद पाटीदार, हुकुम आचार्य आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 Comments