देवास। मध्य प्रदेश दृष्टिहीन कन्या विद्यालय के संरक्षक बलजीत सिंह सलूजा एवं अध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा के नेतृत्व में जिलाधीश ऋतुराज सिंह का सम्मान कर सौजन्य भेंट की। श्री सलूजा ने जिलाधीश को स्कूल की जानकारी दी। इस अवसर पर सह सचिव गंगा सिंह सोलंकी, लेखपाल सुमित सिंह गौर, प्राचार्य सीमा सोनी एवं विद्यालय का स्टाफ तथा दो नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने जिलाधीश का पुष्प माला एवं गुलदस्ते से स्वागत किया तथा विद्यालय में आने का निमंत्रण भी दिया।

0 Comments