श्री सिद्धेश्वर महांकाल की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया
देवास। श्री सिद्धेश्वर महांकाल सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रानीबाग में शिवरात्रि महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति के पं. रितेश शर्मा ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महांकाल का प्रात: अभिषेक, पूजन कर आरती की गई। दिनभर मंदिर पर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। शाम को सिद्धेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार पंचमेवे से किया गया। रात्रि 8 बजे संगीतमय महाआरती मुख्य अतिथि एवं समिति संवरक्षक पूर्व महापौर ठा. जयसिंह के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। आरती पश्चात फरियाली खिचड़ी, संतरा, पंचामृत की महाप्रसादी का वितरण भक्तों को किया गया। स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए गए। इस अवसर पर पोपसिह परिहार, पं. समीर शर्मा, समिति सयोंजक पं. मनोहर शर्मा, पं. रूद्र शर्मा समिति समिति के सदस्य एवं क्षेत्रवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।

0 Comments