नगर निगम राजस्व अधिकारी शास्त्री आकस्मिक निधन
देवास। कांग्रेस के भूत पूर्व जिलाध्यक्ष, स्वतंत्र संग्राम सेनानी स्व, भगवती प्रसाद शास्त्री पुत्र, पूर्व कांग्रेस महामंत्री अशोक शास्त्री के अनुज, शहर कांग्रेस संगठन मंत्री प्रतीक शास्त्री के काका साहब, मयंक शास्त्री के मामाजी, नगर निगम के राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री 59 वर्ष की आयु में रविवार सुबह इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री शास्त्री मिलनसार व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। आपने सीएमओ के रूप में माकड़ोन, शुजालपुर, कालापीपल, आगर सहित सीएमओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। शास्त्री की अंतिम यात्रा में नगर निगम, कांग्रेस, भाजपा के नेताओं शामिल होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 Comments