श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रकटोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन
देवास। श्री क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वें प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन समाज भवन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट मातोश्री जिजाऊ महिला मण्डल अध्यक्ष अलका जगताप ने बताया कि महोत्सव अंतर्गत 22 फरवरी को शाम 4 बजे 6 बजे तक 5 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गायन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। सायं 6 से 6.30 बजे तक ऐतिहासिक पात्र पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों सहित बडो ने शिवाजी महाराज, मातोश्री जीजाऊ, छत्रपति संभाजी महाराज आदि के स्वरूप में दर्शनीय प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सायं 6.30 से 7 बजे तक 5 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के लिए भरतनाट्यम/एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। सायं 7 से 7.30 बजे तक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। उपरोक्त प्रतियोगिताओं में समाज के बच्चों ने बढ-चढकर हिस्सा लेते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम समापन पश्चात समस्त प्रतिभागियों को कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष शिंदे, सचिव किरण वर्पे, ट्रस्टी अध्यक्ष प्रमोद जाधव एवं प्रकाश देशमुख ने उत्साहवर्धन स्वरूप पुरूस्कृत कर सभी को सम्मानित किया। 23 फरवरी को समाज भवन में श्री छत्रपति संभाजी महाराज के जीवनी पर आधारित हिन्दी फिल्म छावा का प्रदर्शन सायं 6 से 8 बजे तक किया गया। जिसमें सर्वसमाज के करीबन 300 से अधिक दर्शकों ने हिस्सा लेते हुए फिल्म डायरेक्टर व कलाकारों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सचिव मंजू तापकीर, कोषाध्यक्ष रोहिणी भौंसले, कल्पना जाधव, संस्कृति सचिव मीना शिंदे, वरिष्ठ सहायक सदस्य सुरेखा जाधव, भारती मोहिते, कांचन माला जाधव, साधना पिसाल, मेघा पिसाल, समव्यक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्यामराव बोराडे, सहसचिव राजेन्द्र लाड, कोषाध्यक्ष विनोद वारे, नरेन्द्र पिसाल, दीपक काले, संजय मालूसरे, भालचंद्र ताकोणे सहित महिला मण्डल सदस्य एवं समाजजन बडी संख्या में उपस्थित थे।

0 Comments