Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महर्षि गौतम जयंती 29, 30 मार्च को गौतम आश्रम पर मनाई जाएगी

महर्षि गौतम जयंती  29, 30 मार्च को गौतम आश्रम पर मनाई जाएगी 
देवास। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण के आराध्या एवं न्याय के प्रणेता महर्षि गौतम के जन्मोत्सव पर 29 एवं 30 मार्च को गौतम आश्रम पर समाज के सभी जनों के द्वारा गौतम जयंती का उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि व्यास ने बताया कि 29 तारीख को सुंदरकांड का पाठ एवं सामूहिक भोज रखा गया है। 30 मार्च को सुबह से हवन पूजन यज्ञ एवं दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता, शाम को पुरस्कार वितरण एवं समाज के वरिष्ठजनों एवं समाज के भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा है। इसके बाद पूरे समाज का सामूहिक भोज भी होगा। इस अवसर पर गुर्जर गौड ब्राह्मण नगर सभा के अध्यक्ष संतोष दुबे, महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरली मनोहर दुबे एवं अखिल भारतीय गुर्जर गौड ब्राह्मण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन मोदी, नवीन दुबे, डॉक्टर संजय तिवारी, डॉ आरके शर्मा, बंशीलाल शर्मा बंसीलाल व्यास हजारीलाल  तिवारी,गोपाल शर्मा पारसमल शर्मा, डॉ एनपी दुबे, गिरधर शर्मा, संतोष त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी संतोष जोशी, सुधीर शर्मा, चेतन उपाध्याय, प्रखर शर्मा, मधु शर्मा, अनुपमा शर्मा, कैलाश जोशी, राजेश जोशी, मधुसूदन जोशीआदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी नगर सभा के सचिव अमित पंडित ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...