देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में महासंघ की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई । जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के आदित्य दुबे ने बताया कि बैठक में समाज के सभी वरिष्ठ जनों युवा एवं महिला संघ की सहमति से राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा 4 मई रविवार को शाम 5.30 बजे निकली जाएगी , जो सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर नयापुरा श्री लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में पहुंचकर समापन किया जावेगा। साथ ही 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर प्रातः 8.30 बजे राजराजेश्वर भगवान परशुराम वाटिका गंगानगर में पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में कोषाध्यक्ष सतीश दुबे ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सभी समाज जनों ने शौर्य यात्रा का भव्य स्वरूप हो इस विषय में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। आभार मधुसूदन शर्मा ने माना। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री दीपक जोशी, आशुतोष जोशी, संजय शुक्ला, महेंद्र स्थापक, यशोदा शर्मा, आशा शर्मा, महेंद्र स्थापक, सुभाष पंड्या, ओपी तिवारी, श्रीकांत उपाध्याय, दीपेश कानूनगो, आकाश अवस्थी, युवा संघ अध्यक्ष छोटू पांडे, विमल शर्मा, किशोर दुबे, महेंद्र व्यास, कृष्णकांत शर्मा, लोकेन्द्र व्यास, विनीता व्यास, राधेश्याम शर्मा व्यास, सतीश व्यास, प्रतीक पंडित, मयंक उपाध्याय, रितेश शर्मा, जगदीश कानूनगो, गंगेश्वर जोशी, भरत व्यास, कमलेश शर्मा, राकेश शर्मा, संजय आचार्य, समीर शर्मा, नयन कानूनगो, मंगेश शर्मा, स्वप्निल चौधरी, सिद्धार्थ अवस्थी, दीपक जोशी, सुदामा शर्मा, रवि व्यास, रोहन कानूनगो, कपिल व्यास, मुकेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण बिरथरे, रोहित उपाध्याय, श्याम शर्मा, अभिषेक तिवारी, प्रतिभा शर्मा, मनीष जोशी, रोशनी उपाध्याय, भारती पाठक, मंगल दुबे, रिंकी व्यास, पूजा जोशी, चंचल व्यास, कविता शर्मा, वासुदेव शर्मा, राजकुमार मिश्रा, किशोरी लाल शर्मा, यशवंत तिवारी, मनोज उपाध्याय, चंद्रशेखर पांडे, प्रमोद तिवारी, जगदीश शर्मा, करण शर्मा, जयदीप शर्मा, देवकीनंदन समाधिया, रघुनंदन समाधिया, ओम प्रकाश चौधरी, प्रदीप, पंकज प्रधान, अश्विन सारैया, अनुभव शुक्ला, पवन चौधरी, चंद्रपाल शर्मा, महेश व्यास, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुभाष उपाध्याय, राकेश ठक्कर, नंदकिशोर शर्मा सहित कई ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।
0 Comments