Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

500 से अधिक मातृशक्ति के साथ तीर्थ यात्रियो का किया सम्मान, फागत्सव भी मनाया

500 से अधिक मातृशक्ति के साथ तीर्थ यात्रियो का किया सम्मान, फागत्सव भी मनाया
देवास। सर्व सामाजिक विकास संस्था द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं का सम्मान किया गया एवं प्रयागराज महाकुंभ से यात्रा करके लौटे यात्रियों का सम्मान भी किया। संस्था सचिव हुकुम सिंह पवार ने बताया कि संस्था द्वारा 500 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया। साथ ही हमारी संस्था के सहयोग से कम शुल्क में तीर्थ यात्रा  कर लौटे यात्रियों का भी अभिवादन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला शक्ति हंस चौधरी, सीजी कपूर, संवरक्षक रामेश्वर दायमा, शिवा चौधरी पहलवान, अध्यक्ष आलोक पायलट आदि ने विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की। सम्मान समारोह के साथ ही भगवान देवनारायण की एक दिवस कथा का समापन भी हुआ। आयोजन के दौरान फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह ठाकुर, कैलाश पांचाल, भगवत सिंह कुशवाहा, विनोद वर्मा, शैलेंद्र जोशी सहित बडी संख्या में  संस्था सदस्य उपस्थित थे। अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार संस्था सचिव हुकुम सिंह पवार ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...