Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

फूल बंगला सजाकर महिलाओं ने मनाया फागोत्सव, खेली फूलों की होलीभजनों पर झूमी महिलाएं, 70 से अधिक महिलाएं अलग-अलग वेशभूषा में हुई शामिल

फूल बंगला सजाकर महिलाओं ने मनाया फागोत्सव, खेली फूलों की होली
भजनों पर झूमी महिलाएं, 70 से अधिक महिलाएं अलग-अलग वेशभूषा में हुई शामिल
देवास। फाल्गुन माह फाग उत्सव का विशेष महत्व है। देशभर में फाग उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कडी में देवास के ताराणी कालोनी वार्ड क्रमांक 25 की महिलाओं ने अपनी परम्परा को कायम रखते हुए 12वें वर्ष में फागोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया। महिला मण्डल की वर्षा व्यास ने बताया कि ताराणी कालोनी में श्रीमती उषा व्यास के निवास पर स्थित शिव मंदिर पर रविवार को महिलाओं ने भजन-कीर्तन, फूलों की होली एवं रंग-गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव मनाया। फूल बंगला बनाकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। महिलाओं ने फागोत्सव का शुभारंभ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना, आकर्षक श्रृंगार, महाभोग एवं गुलाल लगाकर किया। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई और ढोलक पेटी पर भजनों की प्रस्तुति भी दी, जिस पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल उड़ाते हुए फागोत्सव मनाया। करीब चार घंटे चले इस फागोत्सव में ताराणी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र की करीबन 70 से अधिक महिलाओं ने जमकर, फूल व गुलाल की होली खेली। अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरती व्यास, माया सिंह, सरिता साहू, नीता त्रिवेदी, कीर्ति पंडित, उषा शर्मा, आशा शर्मा, शीला शर्मा, किरण जोशी, सीमा यादव, पूनम शर्मा, अंजू शर्मा, सपना गिरी, सीमा गिरी, अनिता कानूनगो, लता शुक्ला, नीता व्यास, बसंती शुक्ला, संगीता नागर, बरखा तिवारी, गायत्री दुबे, मोना चावडा, निर्मला जोशी, प्रतिमा सांज्ञा, मंगला गुप्ता, उषा मेहता सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...