Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास के कब बुलबुल ने राष्ट्रीय उत्सव बीकानेर में भाग लिया

देवास के कब बुलबुल ने राष्ट्रीय उत्सव बीकानेर में भाग लिया
 देवास:राष्ट्रीय कब बुलबुल उत्सव बीकानेर राजस्थान में संपन्न हुआ।जिसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के 6 जिलों के बच्चों संग भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के श्री कमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में  प्रेम सिंह राजपूत, श्रीमती वंदना वर्मा एवं देवास जिले के 18 बच्चों ने  मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। देवास जिला स्काउट गाइड संघ के पूर्व जिला सचिव हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि आयोजित कब ग्रीटिंग, पेंटिंग पेपर, कटिंग मॉडल, मेकिंग, फोक डांस, फोक संगीत, रोल प्ले आदि गतिविधियों में सहभागिता कर फोक डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बुलबुल ग्रिटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल के  राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारस जी जैन, राज्य आयुक्त रोवर श्री राजीव जी जैन, राज्य सचिव श्री राजेश जी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री बीएल शर्मा, संयुक्त सचिव व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती जानकी सिंह, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट व सहा राज्य संगठन आयुक्त उज्जैन श्री सुरेश पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला कमिश्नर स्काउट श्री हरि सिंह भारतीय,जिला मुख्य आयुक्त श्री विष्णु वर्मा, जिला संघ अध्यक्ष श्री मनोज जी जोशी,जिला संगठन आयुक्त श्री मनोज जी पटेल,जिला सचिव श्री जितेंद्र जी मण्डलोई, जिला स्काउटर प्रतिनिधि  श्री मनोज जी उपाध्याय, जिला सह सचिव श्री अश्विन जी घोरपडे सहित जिले के समस्त स्काउट गाइड पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...