देवास। रुद्राक्ष प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल बरोठा में पेंशन पेंशनर संघ की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक संघ के मार्गदर्शक संरक्षक मांगीलाल मालवीय देवड़ा एवं जिला अध्यक्ष पंडित देवी शंकर तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन दीप प्रज्ज्वलन किया गया, पश्चात विद्यालय के संचालक जगदीश जायसवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। पश्चात होली मिलन उत्सव कार्यक्रम गरिमा में हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एल एन मोहरी, तहसील अध्यक्ष अनिल नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष फूल सिंह नागर, अरुण शैव्य, रामलाल लुआनिया, कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, हाटपिपलिया अध्यक्ष राधेश्याम सोलंकी, बागली अध्यक्ष राम प्रसाद खराडिया ने संबोधन किया। अंतर सिंह भंडारी, प्रकाश चौधरी, विक्रम सिंह पटेल, रामचन्द्र चोधरी, राय सिंह मामले आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। आभार प्रदर्शन कांतिलाल पटेल द्वारा किया गया। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
0 Comments